थाना सुल्तानविंड के अधीन क्षेत्र में एक युवती से युवक ने शादी का झांसा देकर चार माह तक दुराचार किया।
पुलिस
ने गुरु नानक देव अस्पताल में भर्ती पीड़िता के बयान पर कितेया वाली गली
के रहने वाले अभी पट्टी के खिलाफ दुराचार का मामला दर्जकर उसकी तलाश शुरू
कर दी है। पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि अभी से उसकी चार माह
पूर्व शादी के समारोह में मुलाकात हुई थी।
वहां पर अभी ने उसके साथ
दोस्ती का हाथ बढ़ाया था। फिर अभी ने उसके साथ शादी रचाने का झूठा वायदा कर
लगातार चार माह अपने घर ले जाकर दुराचार किया। गर्भवती होने पर उसने उसे
छोड़ दिया। आरोपी पहले से शादीशुदा था उसकी तीन वर्ष की एक बेटी थी। आरोपी
ने झूठ बोलकर उसके साथ प्रेम संबंध बनाए। हमेशा अभी जब प्रेमिका साथ मिलता
था तो उसे अपनी पत्नी को बहन बनाकर उससे मिलाता था।
जब पीड़िता को
इस बात की सच्चाई का पचा चला तो आरोपी ने शादी करने से मना कर दिया। गुरु
नानक देव अस्पताल की स्त्री रोग के विशेषज्ञ डॉ. सुजाता शर्मा ने बताया कि
पीड़िता को जब अस्पताल में भर्ती किया गया तब उसकी हालत काफी गंभीर थी।
उसकी सर्जरी करनी पड़ी। केस खराब होने के कारण पीड़िता भविष्य में मां नहीं
बन सकती। केस की जांच अधिकारी थाना सुलतानविंड की सहायक इंस्पेक्टर
कंवलजीत कौर ने बताया कि आरोपी को खिलाफ मामला दर्जकर उसे गिरफ्तार करने के
लिए छापामारी की जा रही है।