यूपी के गजरौला में 11 वर्षीय किशोरी से खेत में दुष्कर्म किया गया। पीड़िता के घरवालों के मुताबिक किशोरी गेहूं की फसल देखने गई थी, तभी आरोपी जबरन उसे गन्ने के खेत में ले गया और हैवानी करतूत को अंजाम दे डाला।
पुलिस के मुताबिक किशोरी ने घर पहुंचकर परिजनों को आपबीती सुनाई। इस पर परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे जहां पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा। वारदात के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा है।
किशोरी बुधवार की दोपहर करीब ढाई बजे गेहूं की फसल देखने गई थी। वहां पहले से मौजूद एक युवक ने किशोरी को गन्ने के खेत में खींच लिया और उसके साथ दुष्कर्म कर डाला।
किशोरी किसी तरह घर पहुंची और परिजनों को जानकारी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर युवक के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
गजरौला के थानाध्यक्ष उपेंद्र यादव के मुताबिक पीड़िता के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। वारदात के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा है, गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। सुरक्षा के मद्देनजर गांव में पुलिस फोर्स भी तैनात कर दी गई है।