फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar: पजांब पुलिस के कांस्टेबल ने खुद को गोली से उड़ाया, कार में मिली लाश, 2018 में भर्ती हुआ था गुरकीरत

Mon, 08 Sep 2025 04:23 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

अमृतसर में पजांब पुलिस के कांस्टेबल ने खुद को गोली मार दी। उसका शव कार में मिला है। बताया जा रहा है कि सरकारी बंदूक से कांस्टेबल गुरकीरत सिंह ने खुद को गोली मारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
घटना स्थल पर मौजूद पुलिस। - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के अमृतसर में पंजाब पुलिस के कांस्टेबल ने खुद को गोली मार ली। गोली लगने से उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान गुरकीरत सिंह (25) के तौर पर हुई है। गुरकीरत सिंह अपनी कार में ही खुद को शूट किया है। उसका शव कार के अंदर सीट पर मिला है। वह मूल रूप से गुरदासपुर का रहने वाला था। हालांकि किन कारणों के चलते उसने यह खौफनाक कदम उठाया पुलिस इसकी जांच कर रही है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन

  
पुलिस के अनुसार गुरकीरत सिंह पंजाब पुलिस की 9 बटालियन में तैनात था। वह 2018 में पुलिस में भर्ती हुआ था। इन दिनों उसकी ड्यूटी लॉ एंड ऑर्डर के तहत अमरनाथ यात्रा के लिए पठानकोट में थी। प्राथमिक जांच में सामने आया कि गुरकीरत सिंह सरकारी हथियार (रिवॉल्वर) की सफाई करवाने के लिए अमृतसर स्थित बटालियन के कार्यालय में आया था। 

अमृतसर स्थित पंजाब पुलिस की 9 बटालियन के कार्यालय की पार्किंग में खड़ी कार में कांस्टेबल गुरकीरत सिंह का शव मिलने से हड़कंप मच गया। उसका शव पीबी 06 एएक्स 0400 नंबर की मारूति ग्लैंजा कार में मिला है। बताया जा रहा है कि उसने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मारी है। 
विज्ञापन

 
पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक कांस्टेबल के परिवार के लोगों को घटना की जानकारी दे दी गई है। परिवार के लोग अमृतसर आ रहे हैं। उनके बयानों के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। घटना स्थल पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। पुलिस टीम मौके पर घटना की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें