फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी की गला रेत कर हत्या, केस दर्ज

Fri, 24 Jul 2015 10:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव भुच्चों कलां समीप मेन रोड स्थित एक होटल में काम करने वाले व्यक्ति नेे कमरे में सो रही अपनी पत्नी की चाकू से गला रेत कर हत्या कर दी।
विज्ञापन


इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। मृतक महिला की पहचान अमरजीत कौर (28) के तौर पर हुई है। पुलिस ने आरोपी पति रवि कुमार निवासी हरियाणा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। थाना नथाना प्रभारी यूसी चावला नेे बताया कि आरोपी रवि कुमार दो माह पहले उक्त होटल में काम करने के लिए अपनी पत्नी के साथ आया था। वे होटल के ही एक कमरे में रहते थे। 
विज्ञापन


थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी अपनी पत्नी पर शक करता था। इसके चलते उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस ने होटल चलाने वाले के भाई राजीव कुमार के बयान पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें