एक महिला ने अपने सगे भाई और दो भतीजों पर उसके बेटे को विदेश भेजने के नाम पर 5 लाख 20 हजार रुपये की ठगी करने के आरोप लगाया हैं।
थामना
सेखवां पुलिस ने आरोयिों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है।
फिलहाल तीनों ही आरोपी फरार हैं। पुलिस को दी गई शिकायत में कलेर खुर्द में
रहने वाली महिला हरजिंदर कौर ने बताया कि 2012 में उसके भतीजे मलकीत सिंह,
जगबीर सिंह और सगे भाई दरबारा सिंह निवासी खतरांए कलां ने उसके बेटे
गुरजंट सिंह को लीबिया भेजने की बात कही।
सौदा 5 लाख 20 हजार रुपये
में तय हुआ। उसने अपने भतीजों और भाई पर यकीन करते हुए रुपये दे दिए। उक्त
लोगों ने उसके बेटे का पासपोर्ट भी ले लिया। करीब दो महीने के बाद उसके
लड़के का पासपोर्ट डाक के जरिये उसके घर आया गया। इसके बाद उसे एक लाख
रुपये का चेक भी भेजा, जो बोगस निकला। इसके बाद जब उसने पैसे वापस मांगे तो
धमकी देने लगे। इस पर उसने नवंबर 2014 को एएसएसी बटाला से शिकायत ती। इसकी
पड़ताल एसआई सुखविंदर सिंह एंटी ट्रेवल एजेंट स्टाफ बटाला ने की। जांच में
में सभी आरोप ठीक पाए गए। इस पर एसएसपी के आदेश पर थामना सेखवां की पुलिस
आरोपी जगबीर सिंह, मलकीत सिंह और दरबारा सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी
तलाश शुरू कर दी है।