फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयू हास्टल कुक की संदिग्ध हालात में मौत

Fri, 24 Jul 2015 10:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाबी यूनिवर्सिटी के हास्टल में खाना बनाने वाले कुक की शुक्रवार तड़के संदिग्ध हालात में मौत हो गई, जबकि यूपी से आए उसके दोस्त की हालत गंभीर बनी हुई है। वह राजिंदरा अस्पताल में उपचाराधीन है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक दोनों ने कोई नशा किया था, जिसकी ओवरडोज होने से कुक की मौत हुई है। पुलिस ने मामले में 174 की कार्रवाई कर दी है।

जांच अधिकारी थाना अर्बन एस्टेट के एएसआई हरजीत सिंह ने बताया कि कुक धर्मराज (30) निवासी सुलभा जिला फैजाबाद (यूपी) पंजाबी यूनिवर्सिटी के होमी भाबा हास्टल में खाना बनाता था। धर्मराज और यूपी से आए उसके दोस्त अभय कुमार (23) निवासी बिल बहेटा जिला फैजाबाद (यूपी) वीरवार दोपहर बीमार हो गए।

डाक्टरी जांच के लिए यूनिवर्सिटी डिस्पेंसरी में ले जाया गया, जहां हालत को बिगड़ती देख राजिंदरा अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान धर्मराज की शुक्रवार तड़के साढ़े तीन बजे मौत हो गई, जबकि अभय कुमार की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक दोनों ने नशा किया था। नशे की ओवरडोज के कारण धर्मराज की मौत हुई है। इसलिए मामले में 174 की कार्रवाई कर दी गई है। वहीं यह भी कहा जा रहा है कि होमी भावा हास्टल में रहने वाले सभी स्टूडेंट्स को खाना खिलाने के बाद इन दोनों ने खाना खाया। उसके बाद ही दोनों की हालत गंभीर हुई।

बताया जा रहा है कि शायद खाने में कुछ गिर गया होगा। इस मामले में यूनिवर्सिटी ने भी अपने तौर पर पड़ताल की है। शुरुआती पड़ताल से पता लगा है कि दोनों ने ही कोई नशा किया हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें