फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पावरकॉम का जेई रिश्वत लेते काबू

Tue, 09 Jun 2015 10:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
विजिलेंस ब्यूरो ने ट्रांसफार्मर से लोड शिफ्ट करने के बदले पांच हजार रुपये की रिश्वत लेने वाले पावरकॉम के जेई को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


एसएसपी विजिलेंस ब्यूरो अमृतसर सुखविंदर सिंह मान ने बताया कि सुखदेव सिंह पुत्र जंग सिंह वासी वलीपुर तहसील व जिला तरनतारन ने गांव में लगे एक बिजली के ट्रांसफार्मर पर लोड ज्यादा होने के कारण दूसरे ट्रांसफार्मर पर लोड शिफ्ट करने की अर्जी चार जून को पंजाब राज पावरकॉम लिमिटेड के सब डिवीजन कार्यालय मानोचाहल में दी थी।
विज्ञापन


यह अर्जी जूनियर इंजीनियर गुरशरन सिंह को भेजी गई। गुरशरन सिंह ने लोड शिफ्ट करने के बदले सुखदेव सिंह से 15 हजार रुपये की मांग की। बात पांच हजार में तय हुई। सुखदेव सिंह ने अपनी शिकायत हरदेव सिंह इंस्पेक्टर विजिलेंस ब्यूरो यूनिट तरनतारन को दी, जिस पर कार्रवाई करते हुए रेड कर जेई को पांच हजार रुपये लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें