फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह के चार सदस्य काबू

Tue, 09 Jun 2015 10:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने नशे की पूर्ति के लिए एक साल से वाहन चोरी कर रहे अंतर्राज्यीय गिरोह के चार सदस्यों को काबू कर 22 बाइक बरामद किए हैं। उनकी कीमत 11 लाख रुपये है।
विज्ञापन


पुलिस ने गिरोह के चारों सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। गिरोह के सदस्यों ने फिरोजपुर, फरीदकोट, बठिंडा, मुक्तसर व जीरा से बाइक चोरी किए हैं।

एसएसपी हरदयाल सिंह मान ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि वाहन चोर गिरोह के सदस्य निशान सिंह, गुरशरण सिंह वासी मलवाल कदीम, सोनू व वीरू वासी वजीदपुर पुरानी डेयरी श्मशान घाट के पास डाका मारने की योजना बना रहे हैं। इन सभी के पास चोरी के बाइक और हथियार हैं।

पुलिस ने उसी समय घटनास्थल पर छापामारी कर उक्त चारों आरोपियों को काबू कर लिया। इनके पास जो बाइक बरामद हुए वो चोरी के थे। पुलिस ने उक्त सभी आरोपियों से पूछताछ की, इनकी निशानदेही पर पुलिस को एक बुलेट मोटरसाइकिल समेत 22 बाइक चोरी के मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनकी कीमत लगभग 11 लाख है। एसएसपी ने बताया कि ये लोग नशे की आदी हैं। नशे की पूर्ति के लिए पिछले एक साल से वाहन चोरी कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें