फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस कस्टडी से भागा तस्कर: चेतावनी देने पर भी नहीं रुका, पुलिस ने दागी गोली, आईस ड्रग्स और 1.40 लाख बरामद

Mon, 03 Mar 2025 06:43 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

अमृतसर में एक नशा तस्कर ने पुलिस हिरासत से भाग गया। पुलिस ने उसे रुकने की चेतावनी दी पर वह नहीं रुका। इस पर पुलिस ने उपसर गोली चला दी। पुलिस की गोली लगने से आरोपी घायल हो गया। 
विज्ञापन
Crime - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के अमृतसर में एक किलो आईस ड्रग्स, ड्रग मनी के साथ गिरफ्तार किए गए आरोपी ने सोमवार दोपहर को पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस की ओर से आरोपी को पकड़ने की कोशिश की और मजबूरन गोली चलानी पड़ी। गोली आरोपी की टांग पर लगी और इससे वह जख्मी हो गया। हालांकि आरोपी को पकड़ने के लिए पहले पुलिस ने चेतावनी देते हुए हवाई फायर भी किया था। लेकिन आरोपी रुका नहीं। आरोपी का नाम जगतार सिंह है। वह गांव कुरालिया का रहने वाला है।
विज्ञापन


एसपी हरिंदर सिंह ने बताया कि थाना घरिंडा के इंस्पेक्टर अमनदीप सिंह ने रविवार को कुरालियां गांव निवासी जगतार सिंह और अंग्रेज सिंह को एक किलो आईस ड्रग और 1.40 लाख की ड्रग मनी के साथ गिरफ्तार किया था। पूछताछ दौरान जगतार सिंह ने बताया था कि उसने हेरोइन की बड़ी खेप डिफेंस ड्रेन के पास जमीन खोदकर छिपाकर रखी है। यह खेप पाकिस्तानी तस्करों ने ड्रोन के जरिये भेजी थी। करीब एक महीना पहले उसने खेप मंगवाई की थी। इसके बाद अपने सुरक्षित ठिकाने पर छुपा दी थी। 

इसी के तहत थाना प्रभारी की ओर से टीम को साथ लेकर जगतार को उसकी बताई निशानदेही पर लेकर गए। जैसे ही आरोपी को पुलिस वाहन से नीचे उतार कर जगह की तलाश करवानी शुरू की तो मौका मिलते ही वह पुलिस हिरासत से भाग निकला। पुलिस कर्मियों ने उसे रुकने के लिए चेतावनी देते हुए हवाई फायर किया। लेकिन वह रुका नहीं और लगातार भागता रहा। ऐसे में पुलिस टीम को गोली चलानी पड़ी। गोली उसकी टांग पर लगी और वह जख्मी हो गया। फिलहाल आरोपी का अस्पताल में इलाज चल रहा है और खतरे से बाहर है। वहीं दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही इनके और भी साथी गिरफ्तार किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें