विदेशों में कारोबार सैट करवाने के नाम पर एनआरआई से 15 करोड़ रुपये ठगने के मामले में सतनामपुरा पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में नामजद मुख्य आरोपी समेत तीन आरोपी विदेश में है, जिसके चलते पुलिस ने तीनों का एलओसी जारी कर दिया है।
25 साल से बेल्जियम में रह रहे सरबजीत सिंह वासी संघेड़ा रोड, बरनाला ने शिकायत दी थी कि लुकेश शींह, उसके भाई मोहित शींह, पत्नी इदालिम, पिता सोहन शींह और माता वीना ने विदेश में व्यापार के नाम पर उससे ठगी की। मामले की जांच फिलहाल सीआईए स्टाफ के पास है।
पुलिस ने मामले में सोहन लाल शींह को गिरफ्तार कर लिया है। देर शाम उसका सिविल अस्पताल में मेडिकल करवाया गया। वहीं मुख्य आरोपी लुकेश शींह, उसकी पत्नी इदालीम और भाई मोहित शींह दुबई में है। उनकी एलओसी जारी कर दी गई है।