पंजाब के अमृतसर में राष्ट्रीय स्तर के निशानेबाज ने रविवार सुबह अपनी राइफल से गोली मारकर जीवन लीला समाप्त कर ली। जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरु कर दी थी। जानकारी के मुताबिक वल्ला निवासी पूर्व कानूनगो भूपिंदर सिंह का बेटा हुसनदीप सिंह बेहतरीन निशानेबाज था।