फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होशियारपुर में युवती की हत्या कर शव जलाया

Sun, 17 Apr 2016 10:14 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
विज्ञापन
हत्या - फोटो : dummy picture
विज्ञापन
गांव डल्लेवाल में एक युवती की हत्या कर उसका शव जलाने का मामला सामने आया है। इसका खुलासा तब हुआ जब गांव के विजय कुमार ने नर्सरी से आग की लपटें निकलती देखी। विजय ने नंबरदार जय राम को सूचित किया। जय राम गांव के पूर्व सरपंच रामजी दास के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


वहां उन्होंने एक 24-25 वर्षीया युवती की लाश आग की लपटों में घिरी देखी। लाश का गला चेन से घोंटा गया था और चेन गले में ही लिपटी थी। उन्होंने गांव के लोगों की मदद से आग को बुझाया और पुलिस को मामले की सूचना दी। खबर पाकर पहुंची ताना सदर की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने अज्ञात हत्यारों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल युवती की पहचान नहीं हो पाई है। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें