फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी सलविंदर पर एक और मामला दर्ज

Fri, 21 Oct 2016 04:55 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/गुरदासपुर
विज्ञापन
police - फोटो : demo pic
विज्ञापन
पठानकोट एयरबेस हमले से पहले अगवा होने के कारण सुर्खियां में छाए गुरदासपुर के एसपी रहे सलविंदर सिंह की मुश्किलें उनका पीछा नहीं छोड़ रही हैं।
विज्ञापन


एयरबेस हमले के चलते एसपी सलविंदर सिंह एनआईए के जांच घेरे में काफी देर तक घिरे रहे। इसके बाद उन पर दुराचार और पैसे लेने का मामला दर्ज हुआ। वीरवार को गुरदासपुर पुलिस ने उन पर एक और मुकद्दमा दायर किया है। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि सलविंदर सिंह पर कुछ महिला पुलिस कर्मियों ने शारीरिक शोषण का आरोप लगाया था, जिसकी जांच चल रही थी। उस जांच में सलविंदर सिंह को दोषी पाते हुए उन पर धारा 354ए आईपीसी के तहत शारीरिक शोषण का मामला गुरदासपुर सिटी पुलिस में दर्ज कर लिया गया है। गौरतलब है कि दुराचार का मुकद्दमा दायर होने के बाद भी सलविंदर सिंह अब तक पुलिस हिरासत से बाहर हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें