फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar: गांव ठठे में जमीन विवाद में 21 साल के युवक के सीने में दागी गोलियां, दातर से वार कर उतारा मौत के घाट

Fri, 14 Nov 2025 12:47 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

सुबह जसकरण जब जमीन पर पहुंचा तो पहले से घात लगाए बैठे आरोपियों ने उस पर अचानक गोलियां चलानी शुरू कर दीं। जसकरण के सीने में गोली लगी। उस पर दातर से वार किए गए, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
हत्या (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमृतसर में थाना लोपोके के अधीन गांव ठठे में जमीन विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। एक पक्ष ने दूसरे पर गोलियां चला दीं और तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में 21 वर्षीय जसकरण सिंह की मौत हो गई, जबकि उसके पिता अजीत सिंह गंभीर घायल हो गए। 
विज्ञापन


मृतक के परिजनों के अनुसार, काफी समय से जमीन विवाद चल रहा था। सुबह जसकरण जब जमीन पर पहुंचा तो पहले से घात लगाए बैठे आरोपियों ने उस पर अचानक गोलियां चलानी शुरू कर दीं। जसकरण के सीने में गोली लगी। उस पर दातर से वार किए गए, जिससे उसकी मौत हो गई। जसकरण अपने परिवार का इकलौता बेटा था। 


पुलिस अधिकारी सतपाल सिंह ने बताया कि उन्हें अस्पताल से सूचना मिली थी। माैके का निरीक्षण करने के बाद कार्रवाई की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें