फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बटाला में हाईवे पर ट्रक मालिक से 55 हजार रुपये लूटे

Sat, 17 Sep 2016 09:53 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
विज्ञापन
लूट - फोटो : dummy picture
विज्ञापन
मलूद्वारा हाईवे के पास शुक्रवार की देर रात करीब 11.30 बजे कुछ अज्ञात लोगों ने पहलेे तो ट्रक को रोका और ट्रक की तोड़फोड़ करके मालिक से 55 हजार रुपये और चालक का मोबाइल फोन लूट फरार हो गए। थाना सदर पुलिस ने ट्रक मालिक तरलोक राम वासी रामनगर राजस्थान के बयानों पर पांच अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


पुलिस को दी गई शिकायत में तरलोक राम ने बताया कि वह 18 टायर वाले ट्रक का मालिक है और उसके साथ नंद लाल ट्रक चालक के रूप में काम करता है। वह अपने ट्रक में सीमेंट लोड करके पठानकोट जा रहे थे। जब वह मलूद्वारा हाइवे के पास पहुंचे तो रात के अंधेरे में कुछ अज्ञात युवकों ने अपना ट्रैक्टर उनके ट्रक के आगे खड़ा कर उन्हें रोक लिया। 

जब उन्होंने पूछा कि उन्होंने ऐसा क्यों किया है तो उक्त अज्ञात युवकों ने लोहे के राड और बेस बाल बैट से  ट्रक की तोड़ फोड़ करनी शुरू कर दी। इसी दौरान हमलावरों ने उसके पास पड़े 55 हजार रूपये छीन लिए और जाते वक्त ट्रक चालक का मोबाइल फोन भी छीन कर फरार हो गए। सदर पुलिस बटाला ने अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें