फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुद्वारा साहिब का ताला तोड़ रहे बाप-बेटे समेत तीन गिरफ्तार

Sat, 17 Sep 2016 09:46 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
विज्ञापन
गिरफ्तार - फोटो : dummy picture
विज्ञापन
अड्डा खेरदीनके स्थित शहीद बाबा जीवन सिंह के गुरुद्वारा साहिब में शुक्रवार की रात चोरी करने का प्रयास करने के आरोप बाप-बेटे समेत तीन व्यक्ति को गांव काबू कर उन्हे पुलिस हवाले कर दिया। थाना झब्बाल की पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


शहीद बाबा जीवन सिंह की याद में अड्डा खैरदी में गुरुद्वारा साहिब बना हुआ है। गुरुद्वारा साहिब में ताला लगाकर प्रबंधक खाना खाने के लिए घर गए थे। रात करीब लगभग 9 बजे गुरुद्वारा साहिब के नजदीक घर वालों ने खटपट की आवाज सुनी।

जब उन्होंने बाहर निकल कर देखा तो दो नौजवान गुरुद्वारा साहिब के बाहर पुलिस का स्टीकर लगी बाइक पर बैठे थे। तीसरा व्यक्ति गुरुद्वारा साहिब के ताले तोड़ रहा था। शोर मचाने पर बाहर खड़े दोनों युवकों ने भगाने की कोशिश की। इस पर गांव के लोगों ने उन्हें पकड़ लिया व तीसरे व्यक्ति को गुरुद्वारा साहिब पकड़ा गया।
विज्ञापन


घटना का पता चलते ही थाना झब्बाल के प्रभारी सुखबीर सिंह पुलिस फोर्स समेत पहुंच गए व तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। थाना प्रभारी ने बताया तीनों की पहचान सुखराज सिंह, उसके बेटे हरविंदर सिंह व बलजीत सिंह सभी निवासी गांव कंबो जिला अमृतसर के रूप में हुई। इन्होंने कबूल किया कि वह गुरुद्वारा साहिब में चोरी करने के इरादे से ही आए थे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें