फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल पंप पर सेल्समैन से 41 हजार रुपये लूटे

Tue, 05 Jul 2016 10:09 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
विज्ञापन
लूट - फोटो : dummy picture
विज्ञापन
थाना फतेहगढ़ चूड़ियां क्षेत्र के गांव छिछरेवाल स्थित पेट्रोल पंप से दो युवकों ने गन प्वाइंट पर सेल्समैन से 41 हजार 200 रुपये लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

 
पुलिस को दी गई शिकायत में अमन सिंह निवासी राजवाल जम्मू-कश्मीर ने बताया कि वह गांव छिछरेवाल के बाबा बुड्ढा जी पेट्रोल पंप पर सेल्समैन है। सोमवार की देर शाम को दो पगड़ीधारी युवक लाल रंग की बाइक पर पर आए।

एक युवक ने उसकी कनपटी पर पिस्टल रख दिया और गल्ले में रखे 41 हजार 200 रुपये निकालक फरार हो गए। पुलिस ने सेल्समैन के बयानों पर मामला दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। मामले की जांच कर रहे एसआई केवल कृष्ण ने बताया कि पेट्रोल पंप का काम अभी निर्माणाधीन है और पंप चालू है। बिल्डिंग निर्माणाधीन होने की वजह से अभी तक पेट्रोल पंप पर सीसीटीवी कैमरे नहीं लगाए गए हैं। फिलहाल आरोपियों का सुराग लगाया जा रहा है। 
विज्ञापन


वहीं थाना श्री हरगोबिंदपुर के क्षेत्र गांव माड़ी बुच्चिया के पास टी प्वाइंट पर बाइक सवार दो अज्ञात युवक  बैंक से पैसे निकालकर घर लौट रहे युवक से 20 हजार रुपये छीनकर रफूचक्कर हो गए। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

पुलिस को दिए बयान में दलीप सिंह निवासी बलड़वाल ने बताया कि सोमवार को उसने एक्सिस बैंक श्री हरगोबिंदपुर से 20 हजार निकाले थे। वह रुपये लेकर सोमवार की देर शाम को अपने गांव बजा रहा था। गांव माड़ी बुच्चिया के टी प्वाइंट पर पीछे से आए बाइक सवार दो युवक झपट्टा मार कर उससे 20 हजार रुपये छीन कर फरार हो गए। दो युवक मुंह पर कपड़ा बांधे थे। पुलिस ने दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें