फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरपंच के पति ने रचा था लूट का झूठा ड्रामा

Tue, 24 Nov 2015 10:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
बेगोवाल में 17.45 लाख की लूट का ड्रामा झूठा निकला है। एनआरआई की 100 एकड़ जमीन के ठेके की रकम न चुकानी पड़े, इसलिए गांव नडाला के सरपंच के पति बख्शीश ने लूट की झूठी कहानी बना दी।
विज्ञापन


डीएसपी भुलत्थ लखबीर सिंह व एसएचओ बेगोवाल सुरिंदर सिंह की टीम ने मामले की तह तक जाकर झूठे ड्रामे का पर्दाफाश कर दिया है।

उल्लेखनीय है कि बेगोवाल थाने में शनिवार की दोपहर को गांव नडाला के सरपंच अमरजीत कौर के पति बख्शीश सिंह ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि वह एक्टिवा पर सवार होकर 17.45 लाख रुपये ठेके पर ली हुई 100 एकड़ जमीन की रकम एनआरआई करनैल सिंह के बैंक खाते में जमा करवाने जा रहा था।

रास्ते में बाइक सवार तीन नकाबपोशों ने नशीला स्प्रे छिड़ककर रकम लूट ली है। पुलिस ने तीन अज्ञात लुटेरों के खिलाफ केस तो दर्ज कर लिया। बयानों पर संदेह होने के चलते उटेक्निकल टीम गठित करके गहन पूछताछ की तो कहानी कुछ और ही निकली।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएसपी भुलत्थ लखबीर सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता बख्शीश सिंह ने माना कि उससे एनआरआई बार-बार ठेके के पैसों की मांग कर रहा था। उसके पास पैसे नहीं थे।

वह धान की फसल बेचकर पहले ही रकम खर्च कर चुका था। अब उसने थाने में आकर आगे कार्रवाई नहीं करने के लिए कहा है।

उसका लिखित आवेदन मिलते ही केस रद्द करने की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। पुलिस को गुमराह करने के बारे में जांच के बाद ही कोई कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें