फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या

Fri, 09 Sep 2016 10:22 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/अमृतसर
विज्ञापन
murder - फोटो : demo pic
विज्ञापन
इंश्योरेंस की मोटी रकम की लालच में चौक जय सिंह गली कूचा काहन सिंह निवासी परविंदर कौर ने अपने पति जसविंदर सिंह उर्फ रोमी का अपने मित्र चौक चबूतरा निवासी अमरजीत सिंह के साथ मिलकर हत्या कर दी।
विज्ञापन


परविंदर ने पहले रोमी को करंट से मारने की कोशिश की, जब नाकाम रही तो तेजधार हथियार से गला रेत डाला। घटना को लूट की वारदात दिखाया गया। पुलिस की पूछताछ में परविंदर ने अपना जुर्म कबूल लिया।  पुलिस ने परविंदर को कोर्ट में पेश कर रिमांड हासिल कर ली है। 

एडीसीपी-1 हरविंदर सिंह संधू ने बताया कि आरोपियों ने पुलिस को घुमाने का हर संभव प्रयास किया। जब मृतक के बारे में जानकारी ली गई तो पता चला कि वह बहुत ही शरीफ था और किसी के साथ उसका कोई झगड़ा भी नहीं था। इसी बीच बात सामने आई कि आरोपी महिला ने जुलाई 2016 में अपने पति की 14 लाख रुपये का इंश्योरेंस कराया था, जो उसकी हैसियत से काफी अधिक थी।
विज्ञापन


इंश्योरेंस की नामिनी भी पत्नी परविंदर खुद थी। इंश्योरेंस करवाने के एक महीने बाद ही पति का कत्ल होना एक बड़ा कारण दिख रहा था। पूछताछ में ही परविंदर और अमरजीत के संबंधों की बात सामने आ गई। परविंदर जिस किताबों की दुकान में काम करती थी, वहीं पर अमरजीत से उसकी दोस्ती हो गई। अमरजीत सुनार की दुकान पर काम करता है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें