फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: कनाडा में अमृतसर के युवक के घर और गाड़ियों को लगाई आग, दीवार पर लिखा 'गो बैक'

Tue, 21 Apr 2026 09:55 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

अमृतसर मूल के हरप्रीत सिंह के ओंटारियो स्थित घर के बाहर कुछ अज्ञात युवकों ने उनकी कार को आग लगा दी। इसका वीडियो भी सामने आया है। 
विज्ञापन
दीवार पर लिखे स्लोगन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कनाडा के ओंटारियो प्रांत में प्रवासी भारतीय से जुड़े एक मामले ने चिंता बढ़ा दी है। अमृतसर मूल के युवक हरप्रीत सिंह के घर और उसकी गाड़ियों को अज्ञात हमलावरों ने निशाना बनाया ओर पेट्रोल डाल कर आग लगा दी । घटना के समय युवक घर के अंदर मौजूद था।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार हमलावरों ने घर के बाहर खड़ी तीन गाड़ियों में आग लगाने की कोशिश की। इनमें से दो वाहन पूरी तरह जलकर नष्ट हो गए। आग तेजी से फैली, लेकिन समय रहते उस पर काबू पा लिया गया, जिससे घर को बड़े नुकसान से बचा लिया गया। 

घटना का एक गंभीर पहलू यह भी सामने आया है कि हमलावरों ने घर की दीवार पर गो बैक जैसे नारे लिखे। पूरी घटना घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। फुटेज में एक संदिग्ध आग लगाते समय झुलसता हुआ भी दिखाई दे रहा है। स्थानीय पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें