फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेरा बाबा नानक में सरकारी गेहूं बेचने जा रहे डिपो होल्डर समेत दो दबोचे

Thu, 14 Apr 2016 10:13 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
विज्ञापन
गिरफ्तार - फोटो : dummy picture
विज्ञापन
डिपो में पहुंचे सरकारी गेहूं को बेचने के आरोप में एक डिपो होल्डर, ट्रक ड्राइवर और एक फूड सप्लाई इंस्पेक्टर के खिलाफ डेरा बाबा नानक पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बुधवार रात करीब साढ़े नौ बजे डेरा बाबा नानक के गांव झंगी चौक के पास रेड करके ट्रक से सरकारी गेहूं की बोरियां बरामद कर दो आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ़्तार कर लिया है।
विज्ञापन


मले में नामजद फूड एंड सप्लाई विभाग का अधिकारी फरार है। डेरा बाबा नानक की पुलिस ने एएसआई हरपाल सिंह के बयान पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस को दिए बयान में एएसआई हरपाल सिंह ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी वासुदेव धर्म कोट रंधावा और गांव तलवंडी हिंदूयां का डिपो होल्डर गेहूं और मिट्टी का तेल बाहर बेच देता है। सूचना के आधार पर पुलिस ने जब गांव झंगी चौक पर रेड की तो वहां एक ट्रक खड़ा था। ट्रक की तलाशी लेने पर उसमें से सरकारी गेहूं की 76 बोरियां बरामद हुईं। मौके पर ही ट्रक चालक बलजीत को काबू कर लिया गया। 

एएसआई हरपाल सिंह ने बताया कि सारा मामला एक फूड एंड सप्लाई इंस्पेक्टर की मिलीभगत से किया जाता था। उन्होंने बताया कि इस संबंध में डिपो होल्डर वासुदेव, ट्रक चालक बलजीत सिंह और फूड एंड सप्लाई इंस्पेक्टर राकेश कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी बलजीत सिंह को बुधवार देर रात ही काबू कर लिया गया। वीरवार को वासुदेव को भी गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल इंस्पेक्टर फरार है। उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें