फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: लिव इन में रहने वाली युवती ने दी जान... बाहर सोता रहा पुलिस मुलाजिम, अंदर फंदे ले लटक गई जानवी

Tue, 30 Sep 2025 07:41 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

पंजाब पुलिस के जवान के साथ लिव इन में रहने वाली युवती फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका जानवी परिवार से अलग होकर पुलिसकर्मी के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के अमृतसर में लिव इन में रहने वाली युवती ने कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। युवती परिवार से अलग होकर पंजाब पुलिस के मुलाजिम के साथ लिव इन रिलेशन में रह रही थी। युवती ने रविवार देर रात यह खौफनाक कदम उठाया। पुलिसकर्मी सविंदर सिंह ने कमरे में युवती को फंदे से लटकता देखा तो तुरंत सदर थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की। मृतका की पहचान जानवी के तौर पर हुई है। 

विज्ञापन


झब्बाल रोड स्थित शहीद उधम सिंह कॉलोनी में रहने वाले मृतका जानवी के पिता प्रेम कुमार ने पुलिस को बताया कि वह मजदूरी कर परिवार चलाता है। उसका एक बेटा भी है। कुछ समय पहले जानवी की दोस्ती पुलिस जवान सविंदर सिंह के साथ हुई थी। सविंदर और जानवी मजीठा रोड स्थित प्रोफेसर कॉलोनी में किराये का मकान लेकर साथ रहने लगे। 

शिकायतकर्ता ने बताया कि रविवार की रात मोबाइल पर जानवी का अपने एक अन्य दोस्त कर्मजीत सिंह के साथ विवाद हो गया था। इसके बाद जानवी परेशान हो गई। उसके बाद उसने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सविंदर सिंह फिलहाल चंडीगढ़ में तैनात है और घटना के दौरान सविंदर अपनी दोस्त जानवी से कमरे के बाहर सो रहा था। सुबह जब उसकी नींद खुली तो कमरे में जाकर देखा तो जानवी का शव पंखे से झूल रहा था। 
विज्ञापन


जांच अधिकारी एएसआई कुलबीर सिंह ने बताया कि जानवी की बीते दिन जालंधर स्थित आदमपुर थाने के अधीन पड़ते गांव डरोली निवासी कर्मजीत सिंह से फोन पर विवाद हुआ था। कर्मजीत और जानवी दोनों दोस्त थे। पुलिस ने कर्मजीत सिंह के खिलाफ आत्महत्या को उकसाने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें