फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar: लॉरेंस बिश्नोई और जग्गू भगवानपुरिया का साथी गैंगस्टर कल्याण तीन साथियों समेत गिरफ्तार, तीन पिस्तौल व कार बरामद

Thu, 07 Jul 2022 04:57 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

गैंगस्टर साजन कल्याण के मोबाइल से कई तस्करों के कांटेक्ट नंबर मिले हैं, जो जमानत पर छूट कर दोबारा हेरोइन तस्करी के कारोबार में लिप्त हैं।
विज्ञापन
arrest - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछले तीन साल से पुलिस के लिए सिरदर्द बन चुके गैंगस्टर साजन कल्याण को उसके तीन साथियों के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। वेरका थाने की पुलिस ने सूचना के बाद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और जग्गू भगवानपुरिया के साथी गैंगस्टर कल्याण को काबू कर उसके कब्जे से तीन पिस्तौल और एक वरना कार बरामद की। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद छह दिनों का पुलिस रिमांड हासिल किया। आरोपियों से पूछताछ के बाद गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए भी छापामारी कर रही है। 

विज्ञापन


पुलिस को सूचना मिली थी कि फैजपुरा स्थित नवीं आबादी निवासी गैंगस्टर साजन कल्याण उर्फ डड्ढू, संजय गांधी कालोनी निवासी अमरजीत सिंह उर्फ मिट्ठू, पंडोरी वड़ैच गांव निवासी नवकरण सिंह उर्फ नव पंडोरी और खंडवाला निवासी मंजीत सिंह उर्फ जोजो वरना कार (पीबी46-एई9783) में सवार होकर किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। इसके आधार पर वेरका पुलिस ने वेरका चौक के पास मोड़ पर नाकाबंदी कर वाहनों की तलाशी शुरू कर दी। इस दौरान चारों आरोपियों को एक वरना कार में आते देख उन्हें हिरासत में ले लिया।

पुलिस ने आरोपियों की तलाशी के दौरान तीन पिस्तौल और तेरह कारतूस बरामद किए हैं। कल्याण के खिलाफ धारा 21, 22, 25 और 29, आर्म्स एक्ट की धारा 25(8), 54 और 59 और आईपीसी की धारा 411 व 414 के तहत नया मामला दर्ज कर लिया। इससे पहले गैंगस्टर कल्याण के खिलाफ डेढ़ दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। जांच अधिकारी गुलविंदर सिंह ने बताया कि पूछताछ में आरोपी साजन कल्याण ने माना है कि उसके पाकिस्तानी तस्करों के साथ संपर्क है। वह पाकिस्तानी तस्करों द्वारा अंतरराष्ट्रीय सीमा के रास्ते भेजी गई हेरोइन की खेप को कई बार ठिकाने लगा चुका है।

मोबाइल से खुलेंगे राज 

पुलिस ने आरोपी गैंगस्टर कल्याण व उसके तीनों साथियों के मोबाइल फोन कब्जे में लेकर उन्हें खंगालना शुरू कर दिया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक साजन कल्याण के मोबाइल से कई तस्करों के कांटेक्ट नंबर मिले हैं, जो जमानत पर छूट कर दोबारा हेरोइन तस्करी के कारोबार में लिप्त हैं। पुलिस कमिश्नर अरुणपाल सिंह ने बताया कि मामले में आने वाले दिनों में कई अन्य गैंगस्टरों की गिरफ्तारियां किए जाने की संभावना जताई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें