फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर में लंगर छकने जा रहे युवक की हत्या: गैंगस्टर जग्गू के कारिंदे को बाइक सवारों ने गोलियों से भूना

Mon, 10 Mar 2025 11:38 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

चूघे गांव का वरिंदर सिंह इलाके में लंगर छकने जा रहा था। गांव के लोगों ने श्री आनंदपुर साहिब जाने वाली संगत के लिए सड़क किनारे लंगर लगाया था। वरिंदर वहां लंगर के लिए जा रहा था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमृतसर के चूघे गांव में लंगर छकने जा रहे वरिंदर सिंह की रविवार की देर शाम गोलियां मार कर हत्या कर दी गई। सूत्रों के अनुसार, वरिंदर सिंह गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया के लिए काम करता था। उसकी गैंगस्टर राणा कंदोवालिया के गुर्गों से दुश्मनी थी। 

विज्ञापन


कंदोवालिया कुछ समय पहले मारा जा चुका है। सूत्रों के अनुसार, कंदोवालिया गैंग के लोग काफी दिनों से उसकी रेकी कर रहे थे। एसएसपी मनिंदर सिंह का कहना है कि हत्या करने वालों का पता लगाया जा रहा है। आरोपियों का पता लगाने के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि चूघे गांव का वरिंदर सिंह इलाके में लंगर छकने जा रहा था। गांव के लोगों ने श्री आनंदपुर साहिब जाने वाली संगत के लिए सड़क किनारे लंगर लगाया था। वरिंदर वहां लंगर के लिए जा रहा था। रास्ते में ही दो बाइक पर सवार युवकों ने उसे घेर लिया और गोलियां चलाकर वरिंदर की हत्या कर दी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें