फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक, एटीएम लूटने वाले गैंग के 5 सदस्य गिरफ्तार

Fri, 24 Jun 2016 07:36 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
विज्ञापन
लुटेरा गिरोह के सदस्य पुलिस पार्टी के साथ। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
चौकी खडूर साहिब की पुलिस ने बैंक व एटीएम लूटने वाले गिरोह के 5 सदस्यों को काबू किया है। पुलिस ने गैंग के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


पुलिस चौकी खडूर साहिब के इंचार्ज हरभजन सिंह सरां ने बताया कि बीती 11 मई की रात कुछ लुटेरों ने एचडीएफसी बैंक खडूर साहिब के गार्ड को बंदी बनाकर एटीएम लूटने की कोशिश की थी। इस दौरान लुटेरों ने गार्ड का मोबाइल लूट लिया था। मामले की जांच में जुटी पुलिस ने जब गार्ड के मोबाइल की काल का रिकार्ड चेक किया गया तो पता चला कि लुटेरों ने गार्ड के मोबाइल से साथियों ने फोन किया था। 

इसके बाद जब उक्त नंबर की तहकीकात की गई तो पता चला कि यह नंबर फतेहाबाद चल रहा है। इसके आधार पर छापामारी कर मोबाइल का इस्तेमाल कर रहे व्यक्ति काबू कर सख्ती से पूछताछ की गई। इस पर उसने बताया कि उनका गिरोह है।
विज्ञापन


इसके बाद इसके गैंग के पांच सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों की पहचान अनोख सिंह बाबा पुत्र साधु सिंह निवासी वैरोवाल, कुलदीप सिंह कोडा पुत्र निर्मल सिंह निवासी फतेहाबाद, रणजीत सिंह पुत्र निर्मल सिंह निवासी वैरोवाल के रूप में हुई है। चौकी इंचार्ज ने दो अन्य लुटेरों के नाम और पते बताने से मना कर दिया। इसकी वजह उन्होंने गैंग के अन्य सदस्यों को पकड़ना बताया। आरोपियों को पूछताछ में अन्य वारदातों के खुलासे की उम्मीद है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें