फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपूरथला में सरगना समेत लुटेरा गिरोह के छह सदस्य गिरफ्तार

Tue, 05 Apr 2016 10:25 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
विज्ञापन
arrest - फोटो : dummy picture
विज्ञापन
जिला पुलिस प्रमुख राजिंदर सिंह ने सीआईए स्टाफ स्थित एसपी-जांच के कार्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान किंगपिन समेत छह सदस्यीय अंतरराज्यीय लुटेरा गिरोह को काबू करने का दावा किया है। 
विज्ञापन


एसएसपी ने बताया कि डीएसपी-जांच हरप्रीत सिंह बेनीपाल व सीआईए इंचार्ज इंस्पेक्टर रविंदर सिंह के नेतृत्व में एएसआई नवीन कुमार को मुखबिर ने सूचना दी कि राज्य में लूटपाट करने वाला एक गिरोह इनोवा गाड़ी में कांजली रोड पर घूम रहा है। इस पर सीआईए स्टाफ की पुलिस नेे कांजली रोड से आगे नाकाबंदी कर दी।

इस दौरान उन्हें इनोवा कार आती दिखाई दी। उसे घेराबंदी करके रोक लिया गया। कार में गिरोह का सरगना हैदर अली निवासी गांव भट्टियां, नजदीक मैट्रो शॉपिंग मॉल थाना लोडावाल लुधियाना, सतनाम सिंह उर्फ सन्नी व बलविंदर सिंह निवासी गांव फत्तूचक्क थाना ढिलवां, संदीप सिंह उर्फ सन्नी निवासी रेरू ट्रक यूनियन पंजाबी बाग जालंधर सवार थे।
विज्ञापन


जब गाड़ी की तलाशी ली गई तो उनके पास से बड़ी संख्या में नशीली गोलियां बरामद हुईं। इस दौरान संदीप सिंह भागने में कामयाब रहा। उसे पुलिस ने बाद में गिरफ्तार कर लिया। 

एसएसपी ने बताया कि जब इनसे गहनता से पूछताछ की गई तो राज्य में लूटपाट व चोरी की कई वारदातों की परतें खुलने लगीं। अब तक इन लोगों ने 35 वारदातें कबूलीं हैं। इनके दो अन्य साथी विष्णु वर्मा निवासी मोहल्ला गुरु गोबिंद सिंह नगर टिब्बा रोड लुधियाना व तिलक राज उर्फ भोला निवासी मोहल्ला दमोटिया एन्क्लेव टिब्बा रोड लुधियाना को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

इनसे करीब 25 लाख रुपये की कीमत का लग्जरी सामान बरामद हुआ है। इस गैंग पर विभिन्न थानों में लूट व चोरी के कई मुकदमे दर्ज हैं। गैंग का किंगपिन हैदर अली व सतनाम सिंह उर्फ सन्नी भगोड़े चले आ रहे हैं। इनका एक अन्य सदस्य रवि हंस दसूहा जेल में बंद हैं। उन्हें प्रोडक्शन वारंट पर जल्द ही पूछताछ के लिए लाया जाएगा। उससे भी कई चोरी की वारदातें सुलझने की संभावना है।
ये सामान चुराया
01 इनोवा, 01 इस्टीम, 02 बाइक, 01 स्कूटर, 06 एलईडी टीवी, 07 एलसीडी, चार माइक्रोवेव, 31 नए-पुराने मोबाइल, 01 होम थियेटर, 25 पैंट्स, 60 शर्ट, 15 लोयर व 29 टी-शर्ट 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें