थाना सुलतानविंड पुलिस ने 72 लाख की ठगी मारने के आरोप में दो को नामजद किया है। शिकायतकर्ता जसविंदर सिंह ने पुलिस को बयान में बताया कि चार माह पूर्व तेज नगर सुलतानविंड के रहने वाले जसविंदर सिंह, हरप्रीत सिंह ने उससे करीब 72 लाख रुपये का सोना उधार ले गए थे।
पैसे मांगे तो उन्होंने देने से मना कर दिया। आरोप लगाए जब दोनों से अपना सोना वापस मांगा तो जान से मारने की धमकियां दीं। थाना सुलतानविंड के एएसआई जांच अधिकारी करणजीत सिंह ने बताया कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।