फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच करोड़ की हेरोइन समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

Thu, 27 Oct 2016 04:44 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/पठानकोट
विज्ञापन
Drugs - फोटो : demo pic
विज्ञापन
डीएसपी गुरप्रीत सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी रजिंद्र सिंह मामून कैंट और थाना प्रभारी सुखजिन्द्र सिंह धारकलां ने मामून चौक में नाकाबंदी के दौरान तीन मोटरसाइकिल सवारों को हेरोइन समेत काबू किया।
विज्ञापन


एसएसपी राकेश कौशल ने बताया कि इन आरोपियों की पहचान मनोज कुमार निवासी गुरदासपुर, राजीव कुमार और जावेद इकवाल के रूप में हुई है। मनोज कुमार से 250 ग्राम, राजीव कुमार से 250 ग्राम और जावेद से 500 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में 5 करोड़ रुपये कीमत बताई जा रही है।

इन तीनों के खिलाफ थाना शाहपुरकंडी में मामला दर्ज किया गया है। वहीं जांच में यह बात सामने आई है के आरोपी जावेद के पाकिस्तान के तस्करों से संबंध हैं, जो हेरोइन को पंजाब व अन्य प्रदेशों में सप्लाई करते हैं। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें