फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firing in Amritsar: नशा तस्कर ने आटा चक्की पर दागी गोलियां, संचालक से थी पुरानी रंजिश

Sat, 19 Jul 2025 10:11 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

गुरु की वडाली निवासी लखविंदर सिंह ने बताया कि वह इलाके में आटा चक्की की दुकान चलाता है। कुछ महीने पहले एक केस के सिलसिले में पुलिस की ओर से उसके दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी की फुटेज ली गई थी। इसी कारण नशा तस्कर सुखजीत सिंह मिंटू उसके साथ रंजिश रखता है।
विज्ञापन
Firing - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमृतसर में शनिवार सुबह करीब पांच एक नशा तस्कर ने पुरानी रंजिश के चलते आटा चक्की पर गोलियां दागी। हालांकि इस दौरान कोई भी जानी नुकसान नहीं हुआ। गोली चलने से इलाके में दहशत फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। 
विज्ञापन



गुरु की वडाली निवासी लखविंदर सिंह ने बताया कि वह इलाके में आटा चक्की की दुकान चलाता है। कुछ महीने पहले एक केस के सिलसिले में पुलिस की ओर से उसके दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी की फुटेज ली गई थी। इसी कारण नशा तस्कर सुखजीत सिंह मिंटू उसके साथ रंजिश रखता है। इसी का बदला लेने के लिए आरोपी ने सुबह उसकी आटा चक्की पर एक-एक कर तीन फायर किए। इस दौरान दुकान का शटर बंद था, जिस कारण किसी भी तरह का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि शिकायत दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें