फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar Encounter: पुलिस और गैंगस्टरों के बीच मुठभेड़, गोली लगने से एक बदमाश पैर में गोली लगने से जख्मी

Tue, 26 Nov 2024 01:13 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

पुलिस को सूचना मिली थी कि वेरका मजीठा बाईपास पर कुछ गैंगस्टर एक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे हैं। इसी के तहत पुलिस टीम ने गैंगस्टरों का पीछा कर उनको पकड़ने की कोशिश की लेकिन खुद को घिरा हुआ पाकर गैंगस्टर्स ने पुलिस पर गोली चलानी शुरू कर दी।
विज्ञापन
अमृतसर में एनकाउंटर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमृतसर-वेरका मजीठा बाईपास पर पुलिस टीम और गैंगस्टरों के बीच मुठभेड़ हुई है। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने कार्रवाई के बाद घायल बदमाश के साथ उसके अन्य साथी को भी पकड़ लिया है। गैंगस्टर जिस बाइक पर आए थे, वह भी पुलिस ने कब्जे में ले ली है।
विज्ञापन




जानकारी के मुताबिक पुलिस को सूचना मिली थी कि वेरका मजीठा बाईपास पर कुछ गैंगस्टर एक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे हैं। इसी के तहत पुलिस टीम ने गैंगस्टरों का पीछा कर उनको पकड़ने की कोशिश की लेकिन खुद को घिरा हुआ पाकर गैंगस्टर्स ने पुलिस पर गोली चलानी शुरू कर दी। जवाब में पुलिस की ओर से भी फायरिंग की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जवाबी कार्रवाई में एक गैंगस्टर गोली लगने से जख्मी हो गया। पुलिस ने घेरा डाल दोनों बदमाशों को पकड़ लिया है। फिलहाल पुलिस घायल का इलाज करवाने के लिए उसे अमृतसर के गुरु नानक देव अस्पताल ले गई है। कार्रवाई के बाद पुलिस कमिश्नर भी मौके पर पहुंचे और पूरे घटनाक्रम का जायजा लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें