फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटौली गैंगवार: एक माह में दूसरी बार गिरफ्तार गैंगस्टर सन्नी रिटौलिया, रवि उर्फ रवींद्र सहित दो दिन के रिमांड

Mon, 25 Nov 2024 11:46 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)

सार

16 नवंबर को पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था, तीसरा साथी सागर निजामपुरिया ही हाथ आया था। रिटौली गांव में लंबे समय से हिमांशु उर्फ भाऊ व सन्नी गैंग के बीच रंजिश चल रही है। दोहरे हत्याकांड सहित 10 केस में सन्नी नामजद है। 26 अक्तूबर को झज्जर पुलिस ने काबू किया था, जमानत पर आने के बाद फरार हो गया था।
विज्ञापन
Crime News Demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हत्या सहित 10 वारदात में वांछित सन्नी रिटोलिया व उसके साथी रवींद्र उर्फ रवि को पुलिस एक माह में दूसरी बार गिरफ्तार करने में कामयाब रही। सन्नी व रवींद्र को सीआईए प्रथम ने गिरफ्तार कर सोमवार को अदालत में पेश किया, जहां से दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। अब पुलिस यह जानने का प्रयास कर रही है कि सन्नी व उसके साथी 16 नवंबर को किस वारदात को अंजाम देने के लिए रिटौली गांव आए थे क्योंकि सन्नी की गांव के ही गैंगस्टर हिमांशु उर्फ भाऊ से रंजिश चल रही है। भाऊ विदेश में बैठकर गैंग चला रहा है।

विज्ञापन


लंबे समय से गैंगस्टर हिमांशु उर्फ भाऊ व सन्नी के बीच रंजिश चल रही है। दोनों एक ही गांव रिटौली के रहने वाले हैं। भाऊ जहां विदेश में बैठकर गैंग चला रहा है, जबकि सन्नी स्थानीय स्तर पर ही सक्रिय है। सन्नी व उसके साथी रवि को झज्जर पुलिस ने 26 अक्तूबर को आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार किया था। 14 नवंबर को ही सन्नी व रवींद्र उर्फ रवि जमानत पर बाहर आए थे।

16 नवंबर को सीआईए प्रथम को सूचना मिली कि सन्नी अपने साथी रवींद्र व सागर के साथ काले रंग की स्कॉर्पियो में सुंडाना गांव से रिटौली की तरफ आ रहा है। तीनों बड़ी वारदात अंजाम देने की फिराक में हैं, उनके पास हथियार भी हैं। सीआईए की टीम ने रोहतक-बेरी रोड पर नाका लगाकर वाहनों की जांच शुरू की।
विज्ञापन


इसी बीच काले रंग की स्कॉर्पियो आई, जिस पर रोहतक की नंबर प्लेट लगी थी। पुलिस ने स्कॉर्पियो को रोकने का प्रयास किया, लेकिन गाड़ी नाका तोड़ते हुए रिटौली की तरफ निकली गई। पुलिस ने पीछा किया, लेकिन चालक ने स्कॉर्पियो को गांव की गलियों में घुसा दिया। 15 से 20 मिनट तक पुलिस गलियों में स्कॉर्पियो को पीछा करती रही।

इसी बीच खुद को फंसता देखकर स्कॉर्पियो को गली में छोड़कर तीनों उतरकर एक मकान में घुस गए। पुलिस भी मकान के अंदर घुसी, जहां दो युवक भागने में कामयाब रहे, लेकिन निजामपुर निवासी सागर काबू आ गया। सागर ने बताया कि भागने वाले युवक सन्नी रिटौली व उसी के गांव का रवींद्र उर्फ रवि था। पुलिस सागर को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि सन्नी व रवींद्र उर्फ रवि को अब काबू किया है।

आरोपी सन्नी व रवींद्र उर्फ रवि को गिरफ्तार कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है कि वे कौन सी वारदात को अंजाम देने वाले थे। आरोपी सन्नी व रवींद्र का पुराना रिकार्ड रहा है। सन्नी के खिलाफ रोहतक व झज्जर में हत्या सहित 10 केस दर्ज हैं जबकि रवींद्र के खिलाफ छह केस दर्ज हैं। -इंस्पेक्टर कुलदीप, प्रभारी सीआईए प्रथम रोहतक

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें