फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खालसा कॉलेज की महिला प्रोफेसर ने दी जान: जिससे शादी करना चाहती थी, वही बना मरने की वजह, आरोपी फरार

Thu, 17 Apr 2025 07:46 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

खालसा कॉलेज फॉर वूमन में महिला प्रोफेसर ने जिस युवक से शादी करना चाहती थी उससे से परेशान होकर अपनी जान दे दी। पुलिस ने महिला प्रोफेसर के प्रेमी समेत तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। सभी आरोपी फरार हैं। 
विज्ञापन
पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के अमृतसर में खालसा कॉलेज फॉर वूमन में एक महिला प्रोफेसर ने अपनी जीवन लीला खत्म कर ली। महिला प्रोफेसर ने कॉलेज हॉस्टल के कमरे में यह खौफनाक कदम उठाया है। मृतका कॉलेज में पंजाबी की प्रोफेसर थी। वह मूल रूप से गुरदासपुर की रहने वाली थी। मृतका की शादी नहीं हुई थी और उसका एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग था। आरोप है कि मृतका का प्रेमी और उसका पिता कई दिनों से महिला प्रोफेसर को परेशान कर रहे थे। इसके चलते ही महिला प्रोफेसर ने अपनी जान दे दी।   

विज्ञापन

 
महिला प्रोफेसर को मरने के लिए मजबूर करने के आरोप में थाना कंटोनमेंट पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपियों में महिला प्रोफेसर के प्रेमी जगजीत सिंह उसका पिता अमरजीत सिंह निवासी रसूलपुर और एक अन्य अज्ञात व्यक्ति है। फिलहाल किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

पुलिस शिकायत में दीदार सिंह निवासी गुरदासपुर ने बताया कि उनकी बड़ी बेटी खालसा कॉलेज फॉर वूमन में पंजाबी की प्रोफेसर थी। वह कॉलेज के हॉस्टल में ही रहती थी। कुछ दिनों से परेशान चल रही थी। बेटी ने बताया था कि उसकी जगजीत सिंह के साथ दोस्ती है और उसके साथ शादी करना चाहती है। 
विज्ञापन


पिछले कुछ दिनों से आरोपी जगजीत सिंह अपने पिता अमरजीत सिंह और एक अन्य व्यक्ति के साथ मिलकर बेटी को काफी परेशान कर रहा था। वह लगातार मानसिक परेशानी से गुजर रही थी। इसी के तहत उसने खुद को हॉस्टल के कमरे में बंद कर लिया और फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। मामले की जांच कर रहे एएसआई बलविंदर सिंह ने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया है।  पुलिस का कहना है कि सभी आरोपी फरार हैं और आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए रेड की जा रही है। जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें