फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बच्चों के सिर से उठा मां-बाप का साया: रात को मनाया बेटी का बर्थडे, सुबह पति-पत्नी की मौत, जालंधर की घटना

Thu, 17 Apr 2025 06:12 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)

सार

पंजाब के जालंधर में दो बच्चे अनाथ हो गए। बच्चों के सिर से मां-बाप का साया उठ गया। दंपती ने बुधवार रात रात को बेटी का जन्मदिन मनाया था और सुबह पति-पत्नी की मौत हो गई। 
विज्ञापन
मृतक सुनील गुप्ता और रवीना गुप्ता की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के जालंधर में वीरवार को भयानक सड़क हादसा हुआ है। हादसे में पति-पत्नी की मौत हो गई। दंपती की मौत से दो बच्चे अनाथ हो गए। बुधवार रात को बेटी का बर्थडे मनाया व वीरवार सुबह घर से बाइक पर नकोदर स्थित बाबा मुराद शाह माथा टेकने के लिए निकले दंपती को एक कार टक्कर मार दी। इस हादसे में दंपती की मौत हो गई। यह हादसा जालंधर-नकोदर रोड पर खांबड़ा के पास हुआ। आरोपी कार चालक महिला को दूर तक घसीटता हुआ ले गया, जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


वहीं, घायल उसके पति सुनील को तुरंत सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया लेकिन अस्पताल में पहुंचते ही उसकी भी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार वीरवार सोढल रोड स्थित प्रीत नगर निवासी सुनील गुप्ता व उसकी पत्नी रवीना गुप्ता बाइक पर सुबह करीब 5 बजे घर से नकोदर स्थित डेरा बाबा मुराद शाह में माथा टेकने के लिए निकले थे। जब वह खांबड़ा के टीवी टावर के पास पहुंचे तो एक कार सवार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इस टक्कर के बाद कार सवार महिला को घसीटता ले गया, जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

पारिवारिक सदस्यों ने बताया कि सुनील और रवीना के एक बेटा व एक बेटी हैं जो कि 6 से 8 वर्ष के हैं। परिवार वालों ने कहा कि दंपती ने बुधवार रात को बेटी का बर्थडे मनाया था। वीरवार सुबह वह घर से नकोदर स्थित बाबा मुराद शाह माथा टेकने के लिए निकले थे कि तभी करीब 5:30 बजे फोन आया की सड़क हादसा हो गया है। परिवार वालों ने बताया कि कार चालक मौके से फरार हो गया। पारिवारिक सदस्यों ने प्रशासन से गुहार लगाते हुए कहा कि कार चालक को जल्द गिरफ्तार किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें