फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पठानकोट में महिला की जघन्य हत्या: ‘कालू, तुम हो...’ कहते ही खुला चेहरा, चाकू से हमला कर मौत के घाट उतारा

Tue, 18 Aug 2026 01:22 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट

सार

मृतका आशा महाजन किराना दुकान संचालक सुभाष चंद्र महाजन की पत्नी थी। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई है। आशा घर में अकेली थी तभी हमलावरों ने उन पर हमला किया।
विज्ञापन
पठानकोट में महिला की हत्या - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पठानकोट में सोमवार रात आशा महाजन पत्नी सुभाष महाजन की जघन्य हत्या कर दी गई थी। मामले को पुलिस ने चंद घंटों में सुलझाने का दावा करते हुए आरोपी युवक वरुण कुमार उर्फ कालू निवासी घरथौली मोहल्ला निकट रामलीला ग्राउंड को गिरफ्तार किया है। सूत्रों के अनुसार आरोपी नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए उसने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू, लोहे की रॉड, मुंह बांधने वाला कपड़ा, सोने का कंगन तथा महिला के घर से चोरी किया गया सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर बरामद किया है। 
विज्ञापन


छत फांदकर घर में घुसा था आरोपी
पुलिस जांच के मुताबिक आरोपी का घर मृतका के घर के पीछे ही स्थित था। पुलिस का कहना है कि आरोपी छत फांदकर महिला के घर में दाखिल हुआ था। वारदात के दौरान उसने अपने मुंह पर कपड़ा बांध रखा था।

महिला ने जब उसके चेहरे से कपड़ा हटाया तो उसने आरोपी को पहचान लिया और कथित तौर पर कहा कि कालू, तुम हो, मैंने तुम्हें पहचान लिया है। पुलिस के अनुसार महिला द्वारा शोर मचाने की कोशिश किए जाने पर आरोपी ने उसके मुंह पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और उसकी मौत हो गई। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया तथा घर में लगे सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी अपने साथ ले गया, ताकि वारदात से संबंधित साक्ष्य मिटाए जा सकें।
विज्ञापन

पुलिस ने ऐसे सुलझाई हत्या की गुत्थी
वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में जांच शुरू कर दी। पुलिस टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ-साथ संदिग्ध लोगों से पूछताछ की। जांच के दौरान आरोपी वरुण कुमार उर्फ कालू पर पुलिस का शक गहरा गया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो मामले से जुड़े कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए।

पुलिस ने घटनास्थल पर मिले खून के नमूनों की भी जांच करवाई। मृतका तथा आरोपी के खून के नमूनों का मिलान किए जाने से जांच को महत्वपूर्ण दिशा मिली। इसके बाद पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल सामान तथा महिला के घर से चोरी किया गया सीसीटीवी का डीवीआर भी बरामद कर लिया।

वारदात के बाद सामान्य दिखने की कोशिश
पुलिस के मुताबिक वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी इलाके और घटनास्थल निकट इस तरह घूमता रहा, ताकि किसी को उस पर शक न हो। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ और उपलब्ध साक्ष्यों को खंगालना शुरू किया तो आरोपी की गतिविधियां संदेह के घेरे में आ गईं। इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की।
 
पुलिस के अनुसार आरोपी को जब थाने लाया गया तो उसने वहां से भी भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस कर्मचारियों ने उसे काबू कर लिया।
 
पुलिस की त्वरित कार्रवाई से खुला मामला
एसएसपी आदित्य ने कहा कि हत्या जैसे गंभीर मामले में टीमों ने घटनास्थल से मिले साक्ष्यों, तकनीकी जांच और संदिग्धों से पूछताछ के आधार पर तेजी से कार्रवाई की। कुछ ही घंटों में आरोपी तक पहुंच बनाकर उसे गिरफ्तार करना पुलिस जांच की अहम सफलता मानी जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में सभी पहलुओं की गहन जांच जारी है और बरामद साक्ष्यों को कानूनी प्रक्रिया के तहत जांच में शामिल किया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी खिलाफ केस दर्ज करके कोर्ट में पेश करके रिमांड हासिल करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें