फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab:अमृतसर में कांग्रेस रैली में बुजुर्ग की मौत, कोटकपूरा में धक्का देने से सड़क पर गिरा मकान मालिक, गई जान

Fri, 06 Feb 2026 08:45 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, कोटकपूरा/अमृतसर

सार

पंजाब के अमृतसर में कांग्रेस रैली में शामिल होने पहुंचे एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान साहिब सिंह गांव सरजा के रूप में हुई है।
विज्ञापन
मृतक इंद्रजीत सिंह की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फरीदकोट के कोटकपूरा के स्थानीय हीरा सिंह नगर में कहासुनी के दौरान किराएदार के एक करीबी द्वारा धक्का दिए जाने से बुजुर्ग मकान मालिक की मौत हो गई। धक्का दिए जाने से वह सड़क पर गिर पड़े थे जिससे उनके सिर में गंभीर चोट लग गई। इलाज के लिए अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन


इस मामले में थाना सिटी पुलिस ने मृतक इंद्रजीत सिंह के बेटे कुलविंदर सिंह के बयान पर धक्का देने वाले फिरोजपुर के गांव झोक हरिहर निवासी हीरा सिंह के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया और शुक्रवार को शव का फरीदकोट के मेडिकल कॉलेज अस्पताल से पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

पुलिस को दिए बयान में मृतक के बेटे कुलविंदर सिंह ने बताया कि जब वह घर लौटा तो देखा कि उनके किराएदार कुलदीप सिंह के घर की पानी की टंकी भर गई थी। इस पर जब उसने दरवाजा खटखटाया तो किराएदार के घर से हीरा सिंह नामक व्यक्ति बाहर आया और उससे झगड़ा करने लगा। इसी दौरान कुलविंदर सिंह के पिता और भाई भी मौके पर पहुंच गए। हीरा सिंह ने उनके बुजुर्ग पिता से बहसबाजी शुरू कर दी और गुस्से में उन्हें धक्का दे दिया। धक्का लगने से वे सड़क पर गिर पड़े और सिर में गंभीर चोट लगने के कारण बेहोश हो गए। उन्हें तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


इस मामले में थाना सिटी कोटकपूरा के एसएचओ इंस्पेक्टर चमकौर सिंह बराड़ ने बताया कि पुलिस ने मृतक के बेटे कुलविंदर सिंह के बयान पर किराएदार के करीबी हीरा सिंह के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है।

बुजुर्ग को आया हार्ट अटैक, मौत
अमृतसर के कस्बा जंडियाला अनाज मंडी में शुक्रवार को कांग्रेस की मनरेगा को लेकर आयोजित रैली के दौरान दिल का दौरा पड़ने से 60 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई। जानकारी अनुसार उक्त बुजुर्ग शूगर की बीमारी से पीड़त था और शुगर का स्तर बढ़ने से उसे दिल का दौरा पड़ गया, जिस कारण उस की मौत हो गई। मृतक की पहचान साहिब सिंह गांव सरजा के रूप में हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें