फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर में पुलिस एनकाउंटर: रिकवरी करवाने गई पुलिस टीम पर तस्कर ने चलाई गोली, जवाबी फायरिंग में आरोपी घायल

Sun, 13 Apr 2025 10:45 AM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

पंजाब के अमृतसर में रविवार सुबह पुलिस एनकाउंटर हुआ है। पुलिस की गोली लगने से एक नशा तस्कर घायल हुआ है। आरोपी को पुलिस ने शनिवार शाम को पकड़ा था और रविवार को हेरोइन और हथियार की रिकवरी के लिए ले जाया गया था।
विज्ञापन
घटना स्थल पर मौजूद पुलिस। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमृतसर में पुलिस और नशा तस्कर के बीछ मुठभेड़ हुई है। हेरोइन और हथियार की रिकवरी करवाने के लिए लेकर गई पुलिस पर तस्कर ने मौका मिलते ही गोली चला दी। जवाब में पुलिस की ओर से भी फायरिंग की गई। इस दौरान तस्कर को गोली लगने वह से घायल हो गया। आरोपी को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, वहां पर उसका इलाज चल रहा है। वारदात रविवार सुबह अजनाला कस्बे की है।
विज्ञापन


डीएसपी गुरविंदर सिंह ने बताया कि शनिवार शाम को एक पिस्तौल के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इन आरोपियों ने पूछताछ दौरान बताया था की हेरोइन और हथियार स्थानीय गांव में छुपा कर रखे हुए हैं। इसके तहत रविवार सुबह आरोपी पलविंदर सिंह को साथ लेकर टीम रिकवरी करने के लिए गई थी। जब आरोपी हेरोइन और हथियार निकाल रहा था तो इसी दौरान उसने मौका पाकर पुलिस पर गोलियां चला दी। इसके जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई। एक गोली आरोपी पलविंदर सिंह के पैर में गोली लगी और वह जख्मी हो गया। फिलहाल उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं मौके से 523 ग्राम हेरोइन और पिस्टल भी बरामद कर लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें