फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी समारोह में नाच गा रहा बच्चा हुआ गायब, स्कूल में रेत के ढेर में शव मिलने से हड़कंप

Thu, 05 Dec 2019 12:52 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डेरा बाबा नानक (बटाला)
विज्ञापन
पुलिस अधिकारी लोगों को शांत करते हुए।
विज्ञापन

कस्बा डेरा बाबा नानक के गांव सिंघपुरा में दो दिसंबर को शादी समारोह में नाच गा रहे 8 साल के बच्चे के अचानक लापता होने के बाद बुधवार को गांव के ही बाहर स्थित सरकारी स्कूल में लगे रेत के ढेर से बच्चे का शव मिला। मृतक बच्चा तीसरी कक्षा का छात्र था। शव मिलने की खबर जैसे ही गांव में फैली तो पूरा गांव ही ग्राउंड में इकट्ठा हो गया। 

विज्ञापन


वहीं सूचना मिलते ही पुलिस के उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू कर दी। फिलहाल पुलिस को कोई सुराग नहीं मिल है और पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करके तफ्तीश शुरू कर दी है। दूसरी तरफ, फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची।

इस संबंध में मृतक बच्चे राजा मसीह (8) निवासी सिंघपुरा के पिता जतिंदर मसीह ने बताया कि 2 दिसंबर की शाम को उनका बेटा राजा मसीह पास ही के एक घर में चल रहे शादी समारोह में नाच गा रहा था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं आया। जब उन्होंने शादी समारोह में जाकर देखा तो वह वहां पर नहीं मिला। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने उसकी काफी तलाश की। वह उसे ढूंढने के लिए अजनाला तक चले गए, लेकिन उसका कोई सुराग तक नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने पुलिस चौकी धर्मकोट रंधावा में शिकायत दर्ज करवाई। जतिंदर मसीह ने बताया कि उन्हें तो इस संबंधी पूरे गांव पर ही शक है। अब पता नहीं कि किसने बच्चे को मारकर अपनी रंजिश निकाली है। 

वहीं, गांव के सरपंच पाली ने बताया कि पुलिस ने लगातार मामले में लापरवाही बरती है। क्योंकि रात के समय ही राजा मसीह को मारने वाले लोग उसे ग्राउंड में रेत के ढेर पर फेंककर गए हैं। अगर रात को ही पुलिस ने गश्त बढ़ाई होती या नाका लगाया होता तो शव फेंकने आए हत्यारों को काबू किया जा सकता था। 

उन्होंने कहा कि अगर पुलिस ने जल्द से जल्द हत्यारों को न पकड़ा तो वह धरने-प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होंगे। वहीं घटनास्थल पर एसपी वरिंदरप्रीत सिंह, डीएसपी लखविंदर सिंह, एसएचओ दिलजीत सिंह पड्डा व अन्य अधिकारी मौजूद थे। इस संबंध में डीएसपी डेरा बाबा नानक लखविंदर सिंह ने बताया कि इस मामले को लेकर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें