फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेठ को करंट लगाकर मार डाला, काबू

Thu, 28 Apr 2016 10:29 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/तरनतारन
विज्ञापन
हत्‍या
विज्ञापन
एक महिला द्वारा साथी की मदद से अपने जेठ को बिजली का करंट लगाकर मौत के घाट उतारने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। घटना सीमावर्ती गांव मनिहाला जय सिंह की है। गांव मनिहाला जय सिंह में सविंदर सिंह शिंदा (52) अपने छोटे भाई जसवंत सिंह के साथ एक ही घर में रहता था। शिंदा ने शादी नहीं की थी। जसवंत के दो बेटे जजबीर सिंह और भूपिंदर सिंह हैं। शिंदा खेती करता था।

जानकारी के अनुसार शिंदा की भाभी परमजीत कौर के गांव के किसी व्यक्ति के साथ संबंध थे। शिंदा अक्सर उसे मना करता था। मंगलवार को उनकी बहन शिंदो निवासी गांव गगोबूहा गांव में आई। रात को शिंदा घर के सामने वाली हवेली में सो गया और पास ही उसके दोनों भतीजे जजबीर सिंह और भूपिंदर सिंह भी अलग-अलग चारपाइयों पर सो गए। रात करीब एक बजे शिंदो की नींद खुली तो उसने देखा कि उसकी भाभी अज्ञात व्यक्ति के साथ मिलकर शिंदा को बिजली का करंट लगा रही थी। शिंदो ने जब शोर मचाया तो वह मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


भिखीविंड के प्रभारी रविशेर सिंह ने शिंदा का शव कब्जे में लेकर उसकी बहन शिंदो की शिकायत पर परमजीत कौर और अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। एसएसपी मनमोहन कुमार शर्मा ने बताया कि पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी हैं। उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें