फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 हजार की रिश्वत लेता पटवारी काबू

Fri, 17 Jun 2016 04:14 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/अमृतसर
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
विज्ञापन
सीनियर कप्तान पुलिस रेंज अमृतसर डा. केतन बलिराम पाटिल के नेतृत्व में विजिलेंस ब्यूरो यूनिट अमृतसर की ओर से गुरदासपुर के पटवारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। 
विज्ञापन


ब्यूरो की ओर से इंस्पेक्टर मुल्खराज द्वारा मिली एक सूचना के आधार पर माल हलका फैजपुरा, तहसील बटाला गुरदासपुर के पटवारी बलविंदर सिंह को इंतकाल की फरद जारी करने के बदले पकड़ा गया। आरोपी पटवारी के खिलाफ थाना विजिलेंस ब्यूरो रेंज अमृतसर मेें मामला दर्ज किया गया है।

 विजिलेंस प्रवक्ता ने बताया कि अमनबीर सिंह पुत्र इकबाल सिंह निवासी डेरा बाबा नानक रोड बटाला जिला गुरदासपुर कृषि का काम करता है। उसने नौ माह पहले मान नगर मोड़ डेरा बाबा नानक रोड बटाला में कांता रानी विधवा इंद्रपाल निवासी सुंदरनगर डेरा बाबा नानक रोड बटाला से एक दुकान खरीदी थी। उसने दुकान की इंतकाल की फरद लेने के लिए पटवारी बलविंदर सिंह से संपर्क किया। पटवारी ने जुबानी तौर पर बताया कि उसने इंतकाल दर्ज करके मंजूर करवा दिया है। उसने इस काम के लिए 15000 रुपये की मांग की। सौदा 12 हजार रुपये में तय हो गया। उसने बताया कि उसनेदो हजार रुपये उसकी समय दे दिए बाकी 15 जून को देने की बात कही।
विज्ञापन


अमनबीर सिंह ने जब यह बात अपने दोस्त रमन कुमार को बताई तो वह उसे लेकर विजिलेंस ब्यूरो अमृतसर के कार्यालय आया और उसकी ओर से एक-एक हजार रुपये के 10 नोट जांच इंस्पेक्टर मुल्खराज को दिए गए। उसी आधार पर विजिलेंस टीम ने पटवारी बलविंदर सिंह को सरकारी गवाहों की उपस्थिति में रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें