फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar: कमरे में मिला जूता व्यापारी का शव, बंधे हुए थे हाथ-पैर; पुलिस ने शुरू की जांच

Sat, 13 Dec 2025 02:54 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

मृतक की पहचान यशपाल के रूप में हुई है, जो पिछले लंबे समय से हाथी गेट क्षेत्र में जूतों की दुकान करता था और दुकान के ऊपर ही रहता था। यशपाल का परिवार इस्लामाबाद इलाके में रहता है।
विज्ञापन
माैके पर जमा भीड़ - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमृतसर के हाथी गेट इलाके में एक जूता व्यापारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जब कमरे की जांच की तो मृतक के हाथ-पैर बंधे हुए मिले, जिससे मामला प्रथम दृष्टया हत्या का प्रतीत हो रहा है।
विज्ञापन


मृतक की पहचान यशपाल के रूप में हुई है, जो पिछले लंबे समय से हाथी गेट क्षेत्र में जूतों की दुकान करता था और दुकान के ऊपर ही रहता था। यशपाल का परिवार इस्लामाबाद इलाके में रहता है।

जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह जब दुकान पर काम करने वाले कर्मचारी पहुंचे और दरवाजा खोला, तो उन्होंने यशपाल को कमरे में बेसुध अवस्था में पड़ा देखा। उसके हाथ-पैर बंधे हुए थे, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन


विज्ञापन


पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और फॉरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य एकत्र किए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं से मामले की जांच की जा रही है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। जांच पूरी होने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें