फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर पीटा और गहने, नगदी लेकर भागे

Tue, 24 May 2016 10:05 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
विज्ञापन
चाेरी - फोटो : dummy picture
विज्ञापन
बड़ी बहू के मायके वाले दंपति को पीटने के बाद घर में रखे गहने और नगदी लेकर फरार हो गए। पीड़ित दंपति की शिकायत पर थाना शाहपुर कंडी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।  
विज्ञापन


शहर के निकटवर्ती निकटवर्ती क्षेत्र कोठे मनवाल में रहने वाले शिवदयाल और उसकी पत्नी ने पुलिस को दिए गए बयान में बताया कि मेरी बड़ी बहू सीमा देवी दो दिन पहले अपने मायके गई थी और सोमवार को वापस आ गई। मंगलवार की सुबह बड़ा बेटा शशि पाल काम पर चला गया।

इसके बाद सीमा ने हमसे झगड़ा शुरू कर दिया। इस पर जब उसे रोका गया तो उसने अपने मायके फोन कर अपने भाई विक्की, भाभी मीन और मां उर्मिला को बुला लिया। विक्की अपनी मां व पत्नी को लेकर हमारे घर आ धमका। आते ही तीनों ने गाली गलौच करते हुए घर के अलमारी का शीशा, दरवाजा व अन्य सामान तो दिया।
विज्ञापन


शिवदयाल के मुताबिक तीनों ने उसे और उसकी पत्नी से मारपीट भी की। इसके बाद तीनों अलमारी में रखे हार, टाप्स व रिंग के साथ 12 हजार रुपये निकालकर ले गए। शिव दयाल ने कहा कि इस संबंध में थाना शाहपुरकंडी में शिकायत दर्ज कराई है। थाना प्रभारी कुलदीप ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसके तहत आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें