फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसरा देकर लूटी ली मासूम की अस्मत

Tue, 23 Jun 2015 09:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बटाला
विज्ञापन
विज्ञापन
बटाला के नजदीकी एक कस्बे में लावारिस नाबालिग लड़की को बहन बना घर में रखने के बाद मुंह बोले भाइयों और उनके एक रिश्तेदार ने दुष्कर्म किया। लड़की के गर्भवती होने पर जबरदस्ती गर्भपात करा दिया।
विज्ञापन


पीड़िता के बयानों पर पुलिस ने 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल सभी आरोपी फरार हैं।

करीब आठ वर्ष पहले एक लड़की लावारिस हालत में बटाला के एक कस्बे में मिली थी। उसे लखविंदर सिंह अपनी बेटी बनाते हुए घर ले आया था। वह तब से लखविंदर सिंह के घर में ही रह रही थी।

दिसंबर 2014 में लखविंदर सिंह के बेटे दविंदर सिंह की शादी थी। शादी में उसका एक रिश्तेदार भी उसके घर ठहरा था। इसी दौरान लखविंदर की मुंह बोली बेटी व उसके रिश्तेदार सोनू के शारीरिक संबंध बन गए। इससे वह गर्भवती हो गई।
विज्ञापन


जब इस बारे में लड़की के मुंह बोले भाई दविंदर सिंह व जुगराज सिंह को पता चला तो उन्होंने ने एक ओर युवक के साथ मिलकर पीड़ित लड़की से दुष्कर्म किया और बाद में जबरदस्ती गर्भपात करा दिया।

घुमाण पुलिस ने पीड़ित लड़की के बयानों के आधार पर लड़की के मुंह बोले पिता, भाइयों और एक अज्ञात डॉक्टर समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें