नाकाबंदी के दौरान सोमवार की देर साम रोकने पर बाइक सवार दो युवक पुलिस पार्टी पर दातर से हमलाकर भाग निकले। हालांकि हमले में कोई पुलिस कर्मी घायल नही हुआ। पुलिस ने अज्ञात दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
डीएसपी इंवेस्टीगेशन बटाला किरपाल सिंह ने बताया कि उन्होंने पुलिस पाटर्ची के साथ गांव चौधरीवाल के टी प्वांइट पर सिटी बटाला के कुछ दोषियों की तलाश में नाका लगाया था। देर शाम को एक बाइक पल्सर पर दो युवक गांव भंभोई की तरफ से आए।
पुलिस ने टार्च का इशारा करके रुकने का इशारा किया। इस पर पीछे बैठे युवक ने इशारा करने वाले पुलिस कर्मी पर दातर से हमला कर दिया। पुलिस कर्मी ने किसी तरह अपने आप को बचा लिया और दातर पुलिस की गाड़ी के ड्राइवर वाली खिड़की पर लगा।
अंधेरे का फायदा उठाकर बाइक सवार हमलावर भागने में सफल हो गए। पुलिस थाना रंगड नंगल ने दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ आर्मस एएट समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
उल्लेखनीय है कि पिछले महीने बदमाशों ने बटाला के शनि मंदिर के पास ड्यूटी से वापस आ रहे पुलिस थाना सिटी में तैनात एएसआई बलविंदर कुमार पर दातरों से हमला करके घायल कर दिया था। बदमाश बलविंदर कुमार का सर्विस रिवाल्वर भी लूट ले गए थे।