फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक ऑफ बड़ौदा का एटीएम काटकर साथ ले गए लुटेरे

Thu, 21 Jan 2016 09:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
अनाज मंडी पट्टी के सामने बुधवार रात लुटेरे बैंक ऑफ बड़ौदा का एटीएम काटकर ले गए। मैनेजर के मुताबिक एटीएम में 14.50 लाख रुपये की नगदी थी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा पट्टी के मैनेजर सुखजिंदर सिंह ने बताया कि एटीएम में 14.50 लाख की नगदी थी। बुधवार रात एटीएम पर गार्ड गुरजंट सिंह की ड्यूटी रात 10 बजे तक थी। इसके बाद वह एटीएम बंद कर सामने स्थित मार्केट कमेटी की बिल्डिंग में सो गया।

सुबह करीब 4 बजे उसने उठकर देखा कि एटीएम का शटर टूटा हुआ था और अंदर की लाइट जल रही थी। वह एटीएम के पास पहुंचा तो वहां से मशीन गायब थी। उसने बैंक मैनेजर को सूचित किया। मैनेजर ने थाना पट्टी की पुलिस को जानकारी दी।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही डीएसपी दविंदर सिंह और थाना प्रभारी राजविंदर कौर बाजवा पुलिस पार्टी समेत मौके पर पहुंचे। मैनेजर सुखजिंदर सिंह ने बताया कि सीसीटीवी की जांच से पता लगा कि रात करीब सवा नौ बजे मुंह ढंके चार नौजवान सफेद रंग की इनोवा गाड़ी में आए और शटर तोड़कर अंदर दाखिल हो गए।

इस दौरान कटर से उन्होंने एटीएम मशीन काटी और उसे संगल डालकर इनोवा गाड़ी के पीछे बांध कर ले गए। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर थाना पट्टी की पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें