ग्वालमंडी एरिया में बुधवार देर रात दो गुटों के विवाद का राजीनामा करने गए बीएसएल विभाग में कार्यरत टेक्नीशियन पर एक गुट के चार नामजद समेत छह लोगों ने गोली चला दी।
घायल को गुरु नानक देव अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल आरोपी फरार हैं। थाना कैंटोनमेंट पुलिस उनके ठिकानों पर छापामारी कर रही है।
घायल ने पुलिस को बताया कि बुधवार देर रात वह खाना खाकर सोने ही वाले थे कि उनके दोस्त ग्वालमंडी निवासी रूप का फोन आया कि उसका रामतीर्थ रोड निवासी मिक्की के साथ झगड़ा हो गया है।
सौरव मौके पर पहुंचे और राजीनामा करवाया लेकिन जब सौरव अपने घर जा रहे थे तो मिक्की उसके दोस्त हरीश, बिल्ला उर्फ हैरी, लीश्कू और दो अज्ञात ने उनपर गोलियां दाग दी।
एक गोली उनकी बाई बाजू पर लगी। थाना कैंटोनमेंट पुलिस प्रभारी जगतार सिंह ने और एसीपी वेस्ट गुरप्रीत सिंह ढिल्लों ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।