फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्दयी पत्नी: पति को रास्ते से हटाने के लिए रोज किया एक काम... अवैध संबंधों के लिए बनाई खतरनाक योजना

Wed, 09 Oct 2024 11:18 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

अमृतसर के गोपाल नगर में रहने वाले प्रिंस चाैहान की 26 जुलाई को माैत हो गई थी। रिश्तेदारों के शक जताने पर पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाया, जिसमें जहर से माैत की बात सामने आई। वहीं पति की माैत के बाद प्रिंस की पत्नी भी घर से फरार हो गई थी। 
विज्ञापन
अवैध संबंधों के लिए पति की हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमृतसर में करीब ढाई महीने पहले मारे गए प्रिंस चौहान निवासी गोपाल नगर की मौत की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। प्रिंस को उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी और दो भाइयों के साथ मिलकर मौत के घाट उतारा था। 
विज्ञापन


चारों ने योजना के तहत खाने में जहर मिलाकर प्रिंस और उसकी मां को खिला दिया। प्रिंस की मौत हो गई जबकि उसकी मां समय पर इलाज मिलने से बच गई। पुलिस ने प्रिंस की पत्नी नवदीप कौर निंदी व उसके दो भाइयों न्यूमनसिमरन सिंह व जतिंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है जबकि चौथा आरोपी वरुण मेहरा फरार है। पुलिस ने बताया कि नवदीप ने अवैध संबंधों के चक्कर में वारदात को अंजाम दिया।

डीसीपी विजय आमल सिंह ने बताया कि 26 जुलाई को प्रिंस चौहान की अचानक मौत हो गई थी। रिश्तेदारों ने इस पर शक जताया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में प्रिंस की मौत जहर से होने की बात सामने आई थी। इसी आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

ज्योतिष शास्त्र सीखने के दाैरान बने थे संबंध

प्रिंस की मौत के बाद उसकी पत्नी नवदीप कौर घर से फरार हो गई थी जिससे वह पुलिस के शक के दायरे में थी। छापेमारी कर उसे लुधियाना से पकड़ा गया। पूछताछ में उसने बताया कि वह पंडित वरुण से ज्योतिष शास्त्र सीखने जाती थी। इसी दौरान दोनों की नजदीकियां बढ़ी और दोनों के अवैध संबंध कायम हो गए। वरुण उनके घर आने-जाने लगा। दोनों की नजदीकियों को लेकर प्रिंस व उसकी मां को शक होने लगा। धीरे-धीरे घर में झगड़े बढ़ने लगे। 

पति और सास को रास्ते से हटाने की बनाई योजना

इसी दौरान उसने अपने प्रेमी और भाइयों के साथ मिलकर प्रिंस व उसकी मां को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। उसने जहर मंगवाया और थोड़ा-थोड़ा खाने में मिलाकर दोनों को खिलाने लगी। प्रिंस और उसकी मां की तबीयत बिगड़ने लगी और एक दिन अचानक प्रिंस की मौत हो गई। उसकी मां को समय पर इलाज मिल गया जिस वजह से वह बच गई। डीसीपी ने बताया कि आरोपियों को रिमांड पर लिया गया है। चौथे आरोपी को पकड़ने के लिए रेड की जा रही है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें