फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar: ढाई लाख की देनदारी से दुखी होकर बाप-बेटे ने निगला जहर, मौत, दो पर किया केस दर्ज

Sun, 11 Feb 2024 10:57 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

पुलिस ने दो पर केस दर्ज किया है। पुलिस को बताया कि इंद्रजीत और चन्नप्रीत ढाई लाख रुपये लौटाने के लिए बाप-बेटे को परेशान कर रहे थे।
विज्ञापन
crime demo, Arrested demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के अमृतसर के सी डिवीजन थाना के अंतर्गत तरनतारन रोड स्थित सेलिब्रेशन इंक्लेव निवासी मनिंदर सिंह और हशवीन सिंह ने जहरीला पदार्थ निगलर आत्महत्या कर ली। शुक्रवार को हुई घटना के बाद पीड़ित परिवार की शिकायत पर प्रिंस दुपट्टा सेंटर के मालिक इंद्रजीत सिंह उर्फ प्रिंस और उसके साथी चन्नप्रीत सिंह पर केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


पीड़ित परिवार ने पुलिस को बताया कि इंद्रजीत और चन्नप्रीत ढाई लाख रुपये लौटाने के लिए बाप-बेटे को परेशान कर रहे थे। फिलहाल पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा दोनों शव परिजनों को सौंप दिए हैं। एसीपी मनिंदर पाल सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तलाशी की जा रही है। प्राथमिक जांच में आया है कि मरने वालों ने मार्केट के कई लोगों के पैसों का भुगतान करना था।

मनिंदर सिंह की बहन स्वरीन कौर की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। जानकारी मुताबिक मनिंदर सिंह की पत्नी की दस - बारह साल पहले मौत हो चुकी है। वह किराये के मकान पर अपने बेटे हशवीन सिंह के साथ रहता था। उन्होंने कुछ साल पहले अपने इंद्रप्रीत सिंह प्रिंस और चन्नप्रीत सिंह से ढाई लाख रुपये लिए थे। बदले में दुकानदारों ने उनसे ढाई लाख रुपये का चेक लिया था।
विज्ञापन


बाप -बेटे ने कारोबारियों को बताया था कि वे कुछ समय बाद पैसे लौटा देंगे। लेकिन तय समय में जब दोनों पैसों की भरपाई नहीं कर पाए तो इंद्रजीत और चनप्रीत सिंह ने उनका चेक बैंक से बाउंस करवा अदालत में पैसों की भरपाई हेतु याचिका दायर की थी। दोनों कारोबारी अब हशवीन सिंह और उसके पिता मनिंदर सिंह को अदालत से सजा करवाने की धमकियां दे रहे थे। इससे बाप-बेटा परेशान रहने लगे और शुक्रवार को जहरीला पदार्थ निगल कर आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें