फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर में पत्नी को डंडो से पीटा, गर्म कील से दागा

Sat, 12 Mar 2016 03:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : file photo
विज्ञापन
गांव मरडीखुर्द के रहने वाले एक बुजुर्ग बाप ने अपनी बेटी के ससुरालियों खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। आरोप लगाया कि बेटी को ससुरालियों ने डंडो से हमला करने के बाद गर्म कील से उसके शरीर को कई जगह दाग दिया।
विज्ञापन



घायल को गुरु नानक देव अस्पताल भर्ती किया गया। रघुबीर सिंह के बयानपर थाना मजीठा के प्रभारी इंद्रजीत सिंह ने केस की जांच शुरु कर दी है।
शिकायत में रघुबीर सिंह ने बताया उसकी बेटी तलविंद्र कौर की शादी 2013 में गांव मल्लेवाल जिला गुरदासपुर के रहने वाले करणजीत सिंह के साथ पूरी रीति रिवाज हुई।

शादी के बाद बेटी का पति करणजीत सिंह, सास अमरीक कौर उसकी बेटी को दहेज लाने के लिए प्रताड़ित करने लगे। दो बार लिखित शिकायत महिला मंडल में दी गई। वहां लड़की के पति, सास से माफीनामा लिखाया गया।
विज्ञापन


आरोप लगाए कि वीरवार को उसके दामाद ने शराब पीकर उसकी बेटी तलविंद्र कौर को डंडो से हमला बोल दिया। सास अमरीक कौर ने गर्म कील से उसके शरीर को कई स्थानो पर दाग दिया।

चीख सुनकर पड़ोसी इकट्ठा हुए तो उन्हें धक्के देकर घर से बाहर निकाल दिया। सारी रात तलविंद्र कौर दर्द से तड़पती रही। शुक्रवार को लड़की ने जब मायके फोन किया तो उन्होंने उसेगुरु नानक देव अस्पताल भर्ती कराया।
विज्ञापन


थाना मजीठा के प्रभारी इंद्रजीत सिंह ने बताया कि लड़के वाले घर से फरार है।  आरोपियों को पकड़ने की छापामारी की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें