फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान से आए हथियार: बॉर्डर से उठाकर गैंगस्टरों को किए जाने थे सप्लाई, पुलिस ने खेप के साथ पकड़ा आरोपी

Tue, 29 Jul 2025 04:40 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

पंजाब के अमृतसर में पुलिस ने एक ऐसे हथियार तस्कर को गिरफ्तार किया है, जो पाकिस्तानी तस्करों के संपर्क में था और सीमा पार से हथियार मंगाता था। इन हथियारों को गैंगस्टरों को सप्लाई करता था। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (एसएसओसी) ने पाकिस्तान से हथियार तस्करी नेटवर्क से जुड़े एक अपराधी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए हथियार तस्कर से पांच पिस्टल बरामद हुए हैं। आरोपी इस हथियारों की खेप को भारत-पाकिस्तान सीमा के पास से उठाकर लाया था और आगे यह हथियार गैंगस्टरों को डिलीवर करने जा रहा था। 
विज्ञापन


जानकारी मुताबिक स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल के काउंटर इंटेलीजेंस की टीम को सूचना मिली थी कि पाकिस्तान में बैठे तस्करों की ओर से हथियारों की खेप के बॉर्डर एरिया में भेजी गई है। इसी के तहत टीम की ओर से ट्रैप लगाया गया और एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। जिससे मौके पर ही हथियारों की खेप बरामद की गई। फिलहाल जांच का हवाला देते हुए पुलिस ने आरोपी की पहचान उजागर नहीं की है। आरोपी से पूछताछ जारी है ताकि उसके और भी साथियों को गिरफ्तार किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें