फल विक्रेता को मारी गोलियां
तरनतारन। अटारी-कपूरथला मार्ग पर कस्बा फतेहाबाद में फल विक्रेता को तीन नौजवानों ने गोलियां मार दी। इसके बाद आरोपी मौके से फरार होने में सफल हो गए। दुकानदार टीटू सिंह को दो गोलियां लगी है। गोली टांग और बाजू में लगी।
विधानसभा हल्का खडूर साहिब के कस्बा फतेहाबाद में टीटू सिंह पुत्र तरसेम सिंह का पैसों को लेकर विवाद चल रहा था। टीटू सिंह ने बताया कि कुछ दिनों से उसको जान से मारने की धमकियां मिल रही थी। बुधवार को ग्राहक फल ले रहे थे। इसी दौरान तीन नौजवान मौके पर आए। एक नौजवान ने पिस्तौल निकालकर गोलियां दागनी शुरू कर दी। इस दौरान टीटू सिंह की बाजू और टांग पर एक एक गोली लगी। थाना गोइंदवाल साहिब प्रभारी सुखराज सिंह और पुलिस चौकी इंचार्ज बलराज सिंह ने मौके पर जाकर मामले की जांच शुरू कर दी है।